फर्रुखाबाद: (मोहम्मदाबाद) कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी सुरेश पुत्र आछेलाल की दो बीघा गेहूं की फसल हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने बमुस्किल आग पर काबू पाया। पुलिस और फायर ब्रिगेड विलम्ब से पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश रहा।
[adrotate banner="3"]
पीड़ित सुरेश ने बताया कि दोपहर तकरीबन 12 बजे उसके खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चिंगारी नीचे खड़ी गेहूं की सूखी फसल पर जा गिरी। सूखी फसल में चिंगारी ने बारूद का काम किया। देखते ही देखते दो बीघा गेहूं की फसल मिनटों में जलकर राख हो गयी। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काफी मसक्कत के बाद काबू पाया। जब आग बुझ गयी उसके काफी देर बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड भी विलम्ब से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश दिखा।
[adrotate banner="2"]


