फर्रुखाबाद का नाम अपरा काशी रखे जाने की मांग

0
200

फर्रुखाबाद: भाजपा युवा मोर्चा की जनपद इकाई ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मांग की कि जनपद फर्रुखाबाद का नाम अपरा काशी अथवा भीष्म नगर रखा जाये।

[adrotate banner="3"]

भाजपा युवा मोर्चा ने ने कहा कि जनपद फर्रुखाबाद का नाम 302 वर्ष पूर्व फारुखशियर के नाम पर रखा गया था। लेकिन इससे भी पूर्व इसे भीष्म नगर के नाम से जाना जाता था। काशी के बाद सबसे ज्यादा शिवालय जनपद में होने के कारण इसे अपरा काशी भी कहा जाता था। संगठन मांग करता है कि जनपद का नाम बदल कर अपरा काशी अथवा भीष्म नगर रखा जाये। इस दौरान जिला महामंत्री शेखर मिश्रा, रवी ठाकुर, अमन गुप्ता, रानू दीक्षित, रिशू दीक्षित, प्रभात यादव, विशाल आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]