हरियाणा पुलिस ने राजेपुर क्षेत्र से युवक को उठाया, साइबर ठगी मामले में पूछताछ जारी

0
55

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से हरियाणा के पानीपत जनपद की पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, युवक से साइबर ठगी से जुड़े लाखों रुपये के मामले में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस राजेपुर थाना क्षेत्र में लगातार डेरा डाले हुए है और मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में विभिन्न गांवों में दबिश दे रही है। हालांकि, इस संबंध में स्थानीय पुलिस की ओर से कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। राजेपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि मामला साइबर अपराध से संबंधित है। उन्होंने कहा कि बाहर की पुलिस जांच के सिलसिले में आई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों का यह भी दावा है कि सोमवार रात करीब 10:00 बजे तक हरियाणा पुलिस ने राजेपुर थाने में अपनी आमद (आगमन) दर्ज नहीं कराई थी। इसके बावजूद क्षेत्र के कई गांवों में दबिश की कार्रवाई जारी रही। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल हरियाणा पुलिस की जांच जारी है और पूरे मामले में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]