फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल से बंदियों की फरारी कई कई घटनाओं के बावजूद पुलिस कर्मियों के आचरण में सुधार नजर नहीं आ रहा है। किशोर सुधार गृह के बंदी कृष्णजीत सिंह को विगत दो अगस्त को लोहिया अस्पताल में भ्रर्ती कराया गया था। डुडवा गुरसहायगंज का रहने वाला 14 कृष्णजीत सिंह उर्फ निरंजन पुत्र अरविंद सिंह फिलहाल किशोर सुधार गृह में निरुद्ध है। शुक्रवार को प्रात: ग्यारह बजे डाक्टरों ने बंदी को औपचारिक रूप से डिस्चार्ज कर दिया। परंतु गार्ड नदारद होने के कारण बंदी अभी भी लोहिया अस्पताल में है। सीएमएस डा. एके पाण्डेय ने बताया कि गार्डों द्वारा बंदी को अभी तक नहीं ले जाया गया है। उन्होंने बंदी के अभी अस्पताल में होने की पुष्टि की है।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


