नुमाइश में मारपीट मे एक घायल चार हिरासत में

0
159

फर्रुखाबाद: क्रिश्चयन इंटर कालेज ग्राउंड पर चल रही नुमाइश में शुक्रवार देर रात्रि हुए झगड़े में एक व्यक्ति घायल हो गया। मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि नगर के बढ़पुर स्थित क्रिश्चयन इंटर कालेज ग्राउंड पर आजकल नुमाइश चल रही है। नुमाइश अभी शुरूआती दौर में है। यहां पर देर रात्रि तक पियक्कड़ों का जमावड़ा लगता है। विगत रात्रि कुछ युवक यहां पर एक आइसक्रीम की दुकान पर पैसे के लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ पड़े। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घायल 18 वर्षीय सत्यवीर पुत्र जयराम निवासी बिरवा खेड़ा थाना जहानगंज ने बताया कि वह अपने साथी सुमित व देवेश के साथ नुमाइश घूमने गया था। आइसक्रीम स्टाल पर कर्मचारियों से पैसे को लेकर विवाद करने लगे। मना करने पर मारपीट पर उतर आये। ठेकेदार ने भी मारपीट की। सत्यवीर नगर के एक होटल का कर्मचारी है। होटल के मैनेजर की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आइसक्रीम पार्लर के कर्मचारी सुखदेव पुत्र रामलखन, जयवीर पुत्र बदन सिंह, अभिषेक पुत्र अशोक कुमार व नितिन पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण जनपद मैनपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

[adrotate banner="2"]