हत्यारोपी बता ग्रामीण को सरे बाजार चप्पलो से पीटा

0
107

फर्रुखाबाद: शहर कोतवली क्षेत्र के लाल दरवाजे पर एक महिला ने अपने पुत्र का कातिल बताकर ग्रामीण को जमकर चप्पलो से पीट दिया| मौके पर पुलिस ग्रामीण को कोतवाल ले गयी| जहां उससे पूंछतांछ की गयी|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगा नगर निवासी महिला सरोज देवी पत्नी मनीराम ने लाल दरवाजे पर राजेपुर के ग्राम तुसौर निवासी हरीशंकर को अपने पुत्र का कातिल बता कर चप्पलो से पीट दिया| मौके पर भीड़ लग गयी| सूचना पर पंहुची पुलिस हरीशंकर को कोतवाली ले आयी| सरोजा देवी ने बताया की उसके पुत्र 28 वर्षीय कृपाशंकर की बीते 12 अगस्त 2015 को हत्या हो गयी थी| उसका शव ग्राम तुसौर में पड़ा मिला था| पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया था| इसके बाद कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज राजेपुर में किया गया था| उसके हरीशंकर को ही हत्यारोपी बताया| हरीशंकर ने पुलिस को बताया की राजेपुर में दर्ज किये गये मुकदमे में पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है| इसके बाद सरोज देवी ने हाईकोर्ट में मामला दर्ज कराया| उनका अभी ट्रायल चल रहा है |

कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि हरीशंकर का शांति भंग में चालान किया जायेगा| महिला का मामला कोर्ट में चल रहा है|

[adrotate banner="2"]