हज यात्रा पर पांच यात्री हुये रवाना

0
118

फर्रुखाबाद:(कंपिल) क्षेत्र के ग्राम कटिया निवासी पांच श्रद्धालु हज यात्रा पर मक्का मदीना के लिये रवाना हो गये| उनके यात्रा पर रवाना होने से पूर्व फूल मालाओ से उन्हें लाद दिया गया|

[adrotate banner="3"]

गाँव के हारुन खान पुत्र बकाउल्लाह खान, मुन्नी बेगम पत्नी हारून खान, अता हुसैन पुत्र इकरार हुसैन, 21 वर्षीय यासमीन बेगम पत्नी इकरार हुसैन, सुफिया बेगम पत्नी याद अली खान आज हज यात्रा के लिए रवाना हुए| हर वर्ष की तरह ग्राम कटिया से इस वर्ष भी 5 हज यात्री रवाना हो गए| हज पर गये लोगो ने बताया कि 40 दिन की इस हज यात्रा में मक्का मदीना जाकर ईद-उल-जुहा के बाद वापस होते हैं| वहां जाकर अपने सारे गुनाहों की तौबा कर के अल्लाह को याद करते हैं अल्लाह उनको माफ कर देता है| वह पाक-साफ होकर वापस आते हैं और वापस आकर कोई गुनाह न करने का तौबा करते है| यहां वापस आकर हाजी कहलाते हैं समाज में एक अलग ही सम्मान उन्हें मिलता है| मक्का मदीना का पवित्र आवे जमजम भी यहां लेकर आते हैं जो लोगों को बांटा जाता है

[adrotate banner="2"]