सौन्दर्य प्रेमी होते हैं आज जन्मे लोग

0
153
फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 1 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : दिनांक 1 जनवरी को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28 शुभ अंक :1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 शुभ वर्ष : 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

[adrotate banner="3"]

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आशातीत सफलता मिलेगी। शासकीय कार्य बनेंगे। प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलेगी। सर्विस वाले सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के आसार है। मानसिक बैचेनी दूर होगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता पाएंगे। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सूर्य जब मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु व मीन में आएगा तब-तब सफलता में वृद्धि के अवसर अधिक है।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* सिकंदर
* जैकी श्राफ
* इंदिरा गांधी
* मिर्जा गालिब
* वीर सावरकर
* छत्रपति शिवाजी
* विद्या बालन
* नाना पाटेकर

मेष

मांगलिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। उत्तरदायित्व बढ़ेंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छे बनेंगे। उदर संबंधी समस्या हो सकती है।

राशि फलादेश

वृष
कार्य की गति तेज होने की संभावना है। पारिवारिक तनाव हो सकता है। मित्रों से मेल-मिलाप होगा। चिंता से मुक्ति मिल सकेगी।
व्यापार में आने वाली रुकावटों से लाभ में कमी आ सकती है। स्थायी संपत्ति संबंधी विवाद से मानसिक खिन्नता बढ़ेगी।
क्रोध व शीघ्रता का त्याग करके संयम से अपने विवेकानुसार कार्य करना ही श्रेयस्कर रहेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।
कार्य में समय को महत्व न देने के कारण मानसिक क्लेश व नेष्ट योग बनेंगे। मतभेदों से दूर रहकर कार्य करें।
रुके कामकाज, लेन-देन में सुधार होगा। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान संभव है।
वाहन क्रय करने की संभावना है। प्रयासों में सफलता मिलेगी। संबंधों के प्रति विशेष सावधानी रखना आवश्यक होगा।

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद एवं मधुरतापूर्ण रहेगा। परिश्रम से सफलता प्राप्ति के आसार बनेंगे।
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों व शुभचिंतकों के मार्गदर्शन से आपकी समस्याओं का हल संभव है। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
ईश्वर में आस्था, विचारों में दार्शनिकता के कारण आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। जोखिम के कामों से दूर रहें। अति उत्साह हानिकारक हो सकता है।
व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। चिंता से मुक्ति मिलेगी। नए कार्य में विवेक से काम लें। व्यापार में उन्नति के योग।
संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों में घनिष्ठता आएगी जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।
[adrotate banner="2"]