नव वर्ष के स्वागत में किया हवन पूजन

0
101

फर्रुखाबाद: जय भोलेबाबा कमेटी ने नव वर्ष के आगमन में जनपदवासियों की अमन चैन की दुआ के साथ भव्य हवन का आयोजन किया। जिसमें कमेटी के साथ साथ अन्य लोगों ने भी आहुतियां दीं।

[adrotate banner="3"]

बढ़पुर स्थित शीतला माता मंदिर में प्रातः तकरीबन 10 बजे हवन पूजन का आयोजन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी भोले की अगुआई में हुए कार्यक्रम में रामायण की चौपाइयों के अलावा अन्य मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी गयीं। कई घंटे चले यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण भी हुआ। इस दौरान सुनील गुप्ता, दिलीप दुबे, स्वतंत्र तिवारी, राममोहन मिश्रा, विपिन बाजपेयी, दर्शन शर्मा, राममोहन मिश्रा, अनिल मिश्रा, विनीत दुबे, प्रदीप दुबे व अजय द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]