FARRUKHABAD : जिलाधिकारी पवन कुमार द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान मनरेगा सहित विभिन्न कार्यों में मिली अनिमितताओं का
संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी को जमकर हड़काया। जबकि अन्य के वेतन रोकने के दिये आदेश।
जिलाधिकारी पवन कुमार शनिवार को विकास खंड कायमगंज में मनरेगा इन्द्रा आवास,लोहिया आवास,शौचालय निर्माण की समीक्षा करने के लिए पहुंचे। जहां भारी अनिमितताएं मिलने पर उन्होंने बीडीओ हरीचरन राही की क्लास लगाते हुए सही से काम निष्पादित करने की कड़ी चेतावनी दी। वहीं उन्होंने एपीओ प्रदीप कुमार,एडीओ राजेन्द्र प्रसाद,वेतन लिपिक प्रदीप दुबे,ग्राम पंचायत सचिव राजीव सुमन को जमकर लताड़ लगाते हुए इनके वेतन रोकने के आदेश दिये।
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″]
[bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


