सोने के जेवर भेजने का झांसा देकर महिला से 1.35 लाख की ऑनलाइन ठगी

0
40

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता)थाना क्षेत्र के ग्राम शेराखार निवासी एक महिला ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हो गई। जालसाज ने सोने के जेवर भेजने का झांसा देकर महिला से किस्तों में 1.35 लाख ठग लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और ठगी गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।पीड़िता के अनुसार, आरोपी पिछले करीब दो माह से उनकी बेटी के मोबाइल नंबर पर लगातार फोन, व्हाट्सएप कॉल और वीडियो कॉल कर संपर्क में था। वह खुद को भरोसेमंद बताते हुए सोने का नेकलेस, चूड़ी, अंगूठी सहित अन्य आभूषण भेजने का लालच देता रहा।आरोपी ने पार्सल भेजने, कस्टम शुल्क, प्रोसेसिंग फीस समेत विभिन्न बहाने बनाकर अलग-अलग किस्तों में कुल 1.35 लाख अपने बैंक खाते और फोनपे नंबर पर जमा करा लिए। रकम लेने के बावजूद महिला को कोई पार्सल नहीं मिला।पीड़िता का आरोप है कि ठगी करने के बाद भी आरोपी लगातार फोन कर 20,000 और मांग रहा है। उसने विश्वास दिलाने के लिए मोबाइल पर जेवरात के फोटो भी भेजे थे।महिला ने बताया कि उन्होंने मामले की सूचना पहले ही राजेपुर थाने में दे दी थी। अब उन्होंने लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा ठगी गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]