सेन्ट्रल जेल मे बंदियों का किया गया दंत परीक्षण

0
161

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) केन्द्रीय कारागार में मंगलवार को बंदियों का दंत परीक्षण किया गया| उन्हें उपचार के साथ ही अवश्यक सलाह भी दी गयी |
वरिष्ठ अधीक्षक केन्द्रीय कारागार प्रमोद कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में नीरज कुमार, जेल चिकित्साधिकारी एवं मुकुन्द अग्रवाल दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ परिसर  में कारागार के बन्दियों को दांत के विभिन्न रोगों से सम्बन्धित जॉच, परामर्श एवं उपचार देने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कारागार में निरुद्ध बन्दियों को दंत रोगों से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में दंत रोग विशेषज्ञ मुकुन्द अग्रवाल परामर्श देते हुये आवश्यकतानुसार औषधि वितरण किया गया।   प्रभारी कारापाल सुरजीत सिंह, उप कारापाल ओमप्रकाश आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]