सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में कैद हुए बाहुबली सपा विधायक रमाकांत यादव

0
156

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आजमगढ़ जेल में बंद सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव को फतेहगढ़ कारागार स्थानांतरित कर दिया गया| शनिवार शाम को उन्हें सेन्ट्रल जेल में पुलिस नें दाखिल कर दिया| जेल गेट पर उनके समर्थक व सपा नेता भी पंहुचे|
दरअसल शासन के निर्देश पर सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव जहरीली शराब कांड में नाम आने के मामले में जिला कारागार में बंद आजमगढ़ में बंद थे| शासन के निर्देश पर आजमगढ़ कारागार में बंद सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव को फतेहगढ़ कारागार शिफ्ट कर दिया गया| पूरी प्रक्रिया बहुत ही गोपनीय तरीके से हुई। पूर्व सांसद व मौजूद फूलपुर पवई विधायक रमाकांत यादव शनिवार शाम सेन्ट्रल जेल पंहुचे | जहाँ उनसे मिलने सपा के जिला महासचिव मंदीप यादव आदि समर्थक पंहुचे और उनसे गुफ्तगू की| दरअसल पूर्व के एक मामले में जमानत के लिए अदालत पहुंचने पर न्यायालय ने उन्हें जमानत देने के बजाय न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। इसके बाद से पुलिस महकमा एक के बाद एक कर कई मामलों में विधायक का नाम उजागर कर दिया। जिसमें माहुल जहरीली शराब कांड के साथ ही विधानसभा चुनाव की मतगणना के पूर्व मतगणना स्थल चकवल पर एक कर्मी से लैपटॉप की लूट का मामला भी शामिल है। विधायक के सेन्ट्रल जेल में पंहुचनें से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गयी| जेल गेट पर उपकारापाल सुरजीत कुमार नें उनके सामान की तलाशी भी करायी| इसके बाद उन्हें जेल के भीतर भेज दिया गया| कारापाल बद्री प्रसाद भी मौजूद रहे | उन्हें जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक नम्बर एक में रखा गया है| उनसे जेएनआई नें बात करनें का प्रयास किया तो वह कुछ भी बोलनें को तैयार नही हुए|
समर्थकों के भीतर जानें में हुई नोकझोंक
जिस पर पुलिस सपा विधायक रमाकान्त यादव सेन्ट्रल जेल पंहुचे उस दौरान उन्हें जेल के कोथ के पास रोंककर जेल कर्मियों द्वारा उनके सामान की तलाशी ली जा रही थी| उसी दौरान उनके समर्थकों नें भीतर जानें का प्रयास किया तो जेल कर्मियों से उनकी तीखी नोकझोंक भी हो गयी| जिसके बाद कुछ समर्थक जेल के मुख्य गेट तक विधायक के पास मिलने पंहुच गये|
उपकारापाल सुरजीत कुमार नें बताया कि विधायक को हाई सिक्योरिटी बैरक नम्बर एक में रखा गया है| सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]