फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पिछले कई दिनों से सूरज के ताप ने जनमानस को बेहाल कर दिया है। सुबह होते ही चिलचिलाती धूप से लोग तिलमिला जा रहे हैं। दिन ढलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों का राह चलना दुश्वार हो गया है।आज सूरज की तपिस व उमस भरी गर्मी ने आमजन को पसीने से तरबतर कर दिया। दिन भर बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। तपिश का कहर लगातार बढ़ने से आम जनमानस बेहाल है। लू व उमस के बीच लोगों का हाल बेहाल रहा। वहीं दूसरी तरफ रात में गर्म हवा चलने से लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हुआ। कूलर से लेकर एसी तक की हवा भी लोगों को राहत न दे सकी। सुबह से ही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किए रखा। लोग घर से बाहर नहीं निकले। सड़कों पर भी सन्नाटा देखा गया। वहीं कई कामकाजी महिलाएं व पढ़ने वाली छात्राएं चेहरे को दुपट्टे से ढककर व छतरी की छांव में जाते दिखे। मजदूर तबके के लोगों का भी बुरा हाल है। दो वक्त की रोटी के जुगाड़ में उन्हें इस कड़ी धूप में पसीना बहाना पड़ रहा है। तिराहों, चौराहों पर खड़ी ट्राफिक पुलिस भी भीषण गर्मी में बेहाल नजर आई। कई पुलिस कर्मी बार-बार पानी पीते नजर आए। पिछले कई दिनों से सूरज की किरणों के धरती पर आते ही तन मन विचलित हो जा रहा है। ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता जा रहा है। गर्मी को सहन करना मुश्किल हो रहा है।
सूरज के ताप से जनमानस बेहाल,अस्पतालों में बढ़े मरीज, पशु-पक्षी व्याकुल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


