संकिसा में लोकगायन और नृत्य नाटिका से हुई बुद्ध की स्तुति

0
275

फर्रुखाबाद:(संकिसा संवाददाता) बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को धम्मा लोका बुद्ध विहार में लोक गायन और नृत्य नाटिका से भगवान बुद्ध की स्तुति हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम सदर गजराज सिंह यादव के कर कमलों से हुआ। उन्होंने बुद्ध प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ शुभारम्भ किया |
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, संत कबीर अकादमी, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और जिला प्रशासन फर्रुखाबाद के संयुक्त तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर धम्मा लोको बुद्ध विहार (पुनपालपुर) संकिसा में सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। मैनपुरी से आये कलाकार प्रदीप बौद्ध एवं दल ने अपने लोक गीतों से भगवान बुद्ध का यशोगान किया। लखनऊ से आए कलाकार अनुज मिश्र एवं दल की कथक नृत्य नाटिका बुद्ध शरणं गच्छामि. से सांस्कृतिक संध्या की सार्थकता के चरम पर पहुंच गई। भारी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने भावविभोर होकर कार्यक्रम की भूरि भूरि सराहना की।
अवसर पर धम्मा लोका बुद्ध विहार के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य और संकिसा के पूर्व प्रधान राधव दीक्षित की विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन अरविंद दीक्षित ने किया। कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र कुमार पांडेय ने एसडीएम का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगी
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को धम्मा लोका बुद्ध विहार में गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। सैकड़ों लोगों विशेषकर बच्चों ने इसका अवलोकन किया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]