सीसीटीवी में कैद हुई कथित महिला हमलावर, कपड़े व तमंचा बरामद

0
277


फर्रुखाबाद:(कमलागंज संवाददाता) बीते दिन एआरपी को गोली मारकर जानलेवा हमला करनें के आरोपी को सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है| जिसमे कथित महिला हमलावर नजर आ रही है| पुलिस घटना की गुत्थी को सुलझानें में लगी है| मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को कथित महिला हमलावर के कपड़े व तमंचा बरामद हुआ है| लेकिन पुलिस नें इस बात की अभी तक पुष्टि नही की|

[adrotate banner="3"]


थाना ग्राम रूनी चुरसई निवासी शिक्षक विश्राम सिंह राजपूत को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भीतर पेट में गोली मारी गयी थी| उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है| वहीं घायल के भाई उदयवीर सिंह नें विश्राम सिंह राजपूत के सहकर्मी वीरेंद्र पुत्र आरएफ राजपूत निवासी गीतापुरम कालोनी फतेहगढ़ पर विभागीय रंजिश के चलते घटना करानें का आरोप लगाया था| पुलिस नें मुकदमा दर्ज करनें के साथ ही एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस, थाना पुलिस के साथ अन्य कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं| उधर पुलिस नें बीती रात सीसीटीवी कैमरे भी तलाश तो पुलिस को रेलवे स्टेशन के निकट एक अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद मिला | कथित महिला आरोपी सफेद पैजामी, नीला सूट व गुलाबी दुपट्ट डाले हैं| आरोप काला चश्मा लगाये है, हाथों में द्श्ताने भी पहने है| सूत्रों की मानें तो पुलिस को हमलावर किदवई नगरगली से होता हुआ प्राइमरी पाठशाला पंहुचा पुलिस को जवाहर नगर के सिविलियन स्कूल के निकट हमलावर के द्वारा प्रयोग किये गये जूते, कपड़े व तमंचा कारतूस बोरी में भरे मिले | फिलहाल एसओजी व सर्विलांस टीम नें बीआरसी आकर जाँच पड़ताल की| पुलिस कई बिन्दुओं पर जाँच कर रही है| थानाध्यक्ष कमालगंज राजेश राय नें जेएनआई को बताया कि अभी जाँच की जा रही है| कपड़े व तमंचा बरामद नही हुआ है| पुलिस की कई टीमें लगीं है| जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होगा |

[adrotate banner="2"]