दलालों की तलाश में एडीएम व एएसपी का एआरटीओ कार्यालय में छापा, मची भगदड़

0
193

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति व अपर पुलिस अधिक्षक डा. संजय सिंह नें छापेमारी की l जहां उन्होंने कार्यालय के अंदर व बाहर संदिग्ध लोगों की तलाश की लेकिन उन्हें किसी प्रकार का कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला l गुरुवार को एडीएम और एएसपी जैसे ही एआरटीओ कार्यलय पंहुचे तो कई लोग अपनी दुकानें बंद कर खिसक गयेl दोनों अधिकारियों नें कार्यलय के भीतर जाकर सभी पटलों को देखा और पूंछतांछ की l विभागीय कार्य कराने आये कई लोगों से भी जानकारी की लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली l एआरटीओ ब्रजेन्द्र नाथ चौधरी आदि मौजूद रहे

[adrotate banner="3"]

l

[adrotate banner="2"]