सीएम योगी के आगमन पर बंद रहेंगे यहाँ के विद्यालय

0
258

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुधवार 13 फरवरी को जनपद में आगमन प्रस्तावित है| लिहाजा सुरक्षा के लिहाजा से उनके कार्यक्रम को देखते हुए नगर पालिका क्षेत्र फर्रुखाबाद के अंतर्गत आने वाले विद्यालय बंद रखनें के आदेश दिये गये हैं|
जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने संयुक्त रूप से जारी किये गये आदेश में कहा है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति से नगर पालिका फर्रुखाबाद के तहत आने वाले सभी बोर्ड के सभी नर्सरी, प्राथमिक, माध्मिक, उच्चमाध्यमिक संस्थानों में 13 मार्च को अवकाश रहेगा| शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित परीक्षाओं को यथावत संचालित किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]