बड़े भाई का हत्यारोपी आलाकत्ल सहित गिरफ्तार

0
148

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) बड़े भाई को गड़ासे से काटकर मौत के घाट उतारनें वाले हत्यारोपी को पुलिस नें आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया| उसका न्यायालय के लिए चालान किया गया| जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजपालपुर निवासी 25 वर्षीय रजत सिंह की उसके छोटे भाई गोयल उर्फ गोलू नें बीते दिन शराब के नशे में उसने गड़ासे से काटकर रजत को मौत की नींद सुला दिया था| पुलिस नें मंगलवार को आरोपी गोलू को गिरफ्तार किया| उसकी निशानदेही पर घर के भीतर रजाई के नीचे छुपाकर रखा गया आलाकत्ल (गड़ासा) बरामद किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]