सीएचसी मोहम्मदाबाद में लगेगा 30 बैड का ऑक्सीजन प्लांट

0
199

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद/कमालगंज संवाददाता) कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच यूपी सरकार के गन्ना विभाग द्वारा सीएचसी मोहम्मदाबाद में 30 बैड का ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है।
रविवार को जिलाधिकार मानवेन्द्र सिंह नें सीएमओ डॉ० वंदना सिंह व एसडीएम सदर अनिल कुमार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद का निरीक्षण किया| उन्होंने सीएमओ से सीएचसी में एल-2  वार्ड तैयार कराने के निर्देश दिये| उन्होंने कहा जल्द से जल्द एल-2 वार्ड तैयार किया जाये|
सीएचसी कमालगंज में डिमांड के अनुसार आक्सीजन सप्लाई करानें के निर्देश
डीएम नें सीएचसी कमालगंज के एल-2 वार्ड की व्यवस्थाओं को भी परखा| उन्होंने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली| डीएम से मरीजों नें बेहतर आक्सीजन सप्लाई करानें की गुहार लगायी| जिस पर डीएमनें डिमांड के हिसाब से आक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था किये जानें के निर्देश दिये|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]