साहित्य वह जिसमे सबका हित छिपा हो

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद: होली व महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में कवियों से काव्य पाठ के साथ ही समाज की समस्याओं को भी कविता के मध्यम से रेखांकित किया|
नगर के लोहाई रोड स्थित भाजपा नेत्रीं डॉ0 रजनी सरीन के आवास पर संस्था अभिव्यंजना की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे होली मिलन के साथ ही महीयसी महादेवी वर्मा के जीवन और उनकी रचनाओं पर प्रकाश डाला गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे डॉ0 रामबाबू रत्नेश ने कहा कि महादेवी के काव्य में प्रेम,करुणा,सदभावना और विद्रोह है|संस्था प्रमुख डॉ0 रजनी सरीन ने कहा की महादेवी को भारतीय साहित्य की अप्रितम रचनाकार कहा जाता है|
अरुण प्रकाश तिवारी (ददुआ) ने कहा कि साहित्य वह जिसमे सबका हित हो| दिलीप कलमकार ने गरीब माँ की बेदना को अपनी कबिता में ढाला|संजय गर्ग,ओम प्रकाश मिश्रा कंचन,रामावतार शर्मा,राम शंकर अवस्थी,डॉ0 श्रीकृष्ण गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त किये|इस दौरान उदय वाथम,सुशील मिश्रा,छोटू,रविन्द्र भदौरिया,सुशील मिश्रा,बबिता पाठक आदि रहे|