युवक का शव आते ही मचा कोहराम

0
133

फर्रुखाबाद:(मेरापुर)मार्ग दुर्घटना में मौत के मुंह में गये युवक का शव उसके घर आते ही कोहराम मच गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम जरहरी निवासी 19 वर्षीय सूरज कठेरिया पुत्र सोबरन सिंह बीते दिन शनिवार को अपने दोस्त प्रदीप जाटव के साथ बाइक से एटा जैथरा के ग्राम धरौली अपनी बहन सुमन के घर गया था|जंहा से सूरज अपने दोस्त प्रदीप को उसकी बहन के गाँव सडपुरा छोड़ने गया था| जब वह प्रदीप को छोड़कर बाइक से लौट रहा था तो जैथरा व परोली के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी|
घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया|जिसके बाद परिजन शव लेकर रविवार को शाम घर पंहुचे तो कोहराम मच गया| मृतक की माँ शारदा,बहन सुमन आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]