सावन का दूसरा सोमवार- भक्तो ने लिए बल व स्वास्थ्य का आशीर्वाद

0
123

SHIV SHNKARफर्रुखाबाद: सावन के दूसरे सोमवार को पुरे जनपद में स्थित शिव मंदिरों में शिवभक्तों का हुजूम उमड़ा हुआ है। इस मौके पर सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। शहर के पंडाबाग़ के शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को धूमधाम से मनाने के लिए भगवान भोलेनाथ के दरवार को कारीगरी से सजाया गया और पूजा-अर्चना की गयी| घूमना के कोतवालेश्वर नाथ मंदिर में भी भक्तो का हुजूम उमड़ा|
BOLEभगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इसी प्रसिद्ध पंडाबाग़ के शिव मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया गया| नगर के आलावा कायमगंज, कमालगंज,मोहम्दाबाद, अमृतपुर, राजेपुर, कम्पिल, शमसाबाद, पुठारी के शिव मंदिरों में सुबह से ही लोग हाथों में दूध और बेलपत्र लेकर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं या कह सकते है की शिव मंदिरों में रेला लगा रहा| लोग भोलेनाथ के जयकारों के साथ मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस की कई टीमें बनायी गयी हैं, जो अपने काम में लगी रही।
सावन का दूसरा सोमवार भी सर्वार्थ सिद्घ योग लेकर आया । इसके साथ ही आज के दिन व्रज नामक योग भी बना रहा। इस दोनों योगों के कारण सावन का दूसरा सोमवार विशेष फलदायक बन गया है।
इस दिन भगवान शिव की पूजा से बल एवं स्वास्थ्य का आशीर्वाद भक्तो को मिला। इस सोमवार के दिन भगवान शिव को भांग, धतूरा एवं शहद अर्पितकिया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]