शिक्षक संगठन ने खटखटाया बीएसए व जिलाधिकारी का दरवाजा

0
149

lalaramफर्रुखाबाद: वित्त एवं लेखाधिकारी मधु शर्मा के खिलाफ शिक्षक संगठन ने मोर्चा खोल दिया| उत्तर प्रदेश एजुकेशनल मिनीष्ट्रीयल एसोशिएशन ने पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर बैठक की इसके बाद में संगठन ने जिलाधिकारी से वित्त एवं लेखाधिकारी की शिकायतों का पुलिंदा खोल दिया|
संगठन के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे के नेतृत्व में जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में कहा गया है की वित्त एवं लेखाधिकारी मधु शर्मा विधालयो के कर्मचारियों को संसोधित एसीपी के लाभ से महरूम किये है| एसीपी लाभ देने के लिए शासनादेश बीते 30 दिसम्बर को जारी हुआ था| लेकिन वित्त एवं लेखाधिकारी ने अभी तक लाभ नही दिया है|
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने से पूर्व संगठन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यलय के बाहर बैठक की और कहा की यदि इस समस्या पर प्रभावी कार्यवाही नही की गयी तो शिक्षक आन्दोलन करने पर उतारू होंगे|
इस दौरान सुरेद्र सिंह गौर, प्रदेश संयोजक राजेश निराला, नरायण मिश्रा, आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]