साइकिल मिस्त्री की मार्ग दुर्घटना में मौत

0
120

FARRUKHABAD : कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी 56 वर्षीय साइकिल मिस्त्री अकील खां की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी। कई घंटे बाद साइकिल मिस्त्री की शिनाख्त हो सकी।
accident logoसाइकिल मिस्त्री अकील खां बरगदिया घाट मंदिर के पास साइकिल पंचर की दुकान खोले था। दोपहर तकरीबन साढ़े 10 बजे वह किसी काम से ठंडी सड़क से शहर की तरफ जा रहा था तभी मण्डी से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने वृद्व साइकिल सवार अकील खां के टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके से गाड़ी के चालक मोहम्मद शाहिद पुत्र दफेदार निवासी अर्राह पहाड़पुर को हिरासत में ले लिया और घायल साइकिल मिस्त्री को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां तकरीबन चार घंटे बाद उपचार के दौरान अकील की मौत हो गयी। मौत के कई घंटे बाद परिजनों को मामले की सूचना मिली तब जाकर परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे और साइकिल मिस्त्री अकील की पहचान की। फिलहाल शव को लोहिया अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]