मार्ग दुर्घटना में लोक समिति के जिला प्रभारी की मौत

0
89

FARRUKHABAD : थाना व ग्राम अमृतपुर निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक व लोक समिति के जिला प्रभारी छेदालाल अवस्थी की उस समय मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी chedalalजब वह फर्रुखाबाद से एक कार्यक्रम को समाप्त करने के बाद घर वापस जा रहे थे।

[adrotate banner="3"]

छेदालाल अवस्थी अपनी स्कूटी से प्रातः तकरीबन 11 बजे घर से निकल कर फर्रुखाबाद लोक समिति के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद छेदालाल वापस अपनी विक्की पर सवार होकर वापस जा रहे थे। तभी शाम तकरीबन आठ बजे जमापुर मोड़ के निकट चित्रकूट व गौटिया के बीच राजेपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें गेंदालाल अवस्थी गंभीर रूप से घायल हो गये। अमृतपुर निवासी बालमुकुंद ने छेदालाल की पहचान कर 108 समाजवादी एम्बुलेंस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस छेदालाल को लेकर लोहिया अस्पताल आयी। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने छेदालाल को मृत घोषित कर दिया।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]