सांसो के सारथी: सपाईयों नें पार्टी कार्यालय पर किया पौधारोपण

0
161

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को सपा कार्यालय में भी विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करनें का प्रयास किया गया |
आवास विकास स्थित सपा कार्यालय के बाहर पौधारोपण हुआ| जिला महासचिव ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने एवं कई प्रकार की महामारी, बीमारियों से बचाव हेतु हम सभी एक एक वृक्ष अवश्य लगाएं। वृक्ष लगाकर हम उसका पूरी तरह से संरक्षण भी करें। वृक्ष हमारी धरा के आभूषण हैं, इनसे हमें प्राणवायु मिलती है।
सन्देश राजपूत, जिला सचिव जितेंद्र यादव जीतू, सुभाष चंद्र शाक्य, रोहित शाक्य, शिव शंकर शर्मा, अरविंद यादव, कश्मीर सिंह यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]