सांसदों के निलंबन पर आप, कांग्रेस व सपा का एक साथ प्रदर्शन

0
106

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निलंबित सांसदों की बहाली को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर संयुक्त धरना प्रदर्शन किया। सभी नेताओं ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र को खतरे में डालने का आरोप लगाया। 
सांसदों के निलंबन के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया| दोनों ही पक्ष के नेताओं का आरोप है कि सांसदों का निलंबन लोकतंत्र की हत्या के समान है| किसी भी सूरत में सांसदों के निलंबन को सही नहीं ठहराया जा सकता है| प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सभापति को बीजेपी के इशारे या भाजपा का कार्यकर्ता बन कर सदन नहीं चलाना चाहिए|सपा व अन्य पार्टी के नेताओं नें सासंदों का निलंबन तत्काल रद्द करनें की मांग की| सपा जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल यादव नें कहा कि जब विपक्ष नही होगा तो कैसे चलेगा| भाजपा सरकार नें अंग्रेजो को भी पीछे छोड़ दिया|
सपा जिलाध्यक्ष चद्रपाल यादव , कांग्रेस शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, कांग्रेस नेता खालिद उस्मानी, जिलाध्यक्ष ‘आप’ नीरज शाक्य, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी , मंदीप यादव, पूर्वमंत्री सर्वेश अम्बेडक, पुष्पेन्द्र यादव, विवेक यादव, मुन्ना यादव , जितेन्द्र यादव (सिरोली),नवरंग सिंह यादव, शशांक सक्सेना आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]