ठंड के मौसम में कंबल पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे

0
162

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कंबल के सहारे घरों में लोग सो जाते है, लेकिन उनकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है। ऐसे लोगों की मदद के लिए लोगों के हाथ आगे बढ़ाने लगे हैं। ग्राम प्रधान पति नें जरूरतमंदों को कंबल वितरित कराये| जिससे उनके चेहरो पर खुशी साफ नजर आयी|
विकास खंड बढ़पुर के ग्राम विजाधपुर के ग्राम प्रधान पति भोला यादव नें बीजेपी मंडल महामंत्री शिवम दुबे, लेखपाल गौरव त्रिवेदी, कोटेदार नीलेंद्र दुबे नें पीएम मोदी व सीएम योगी के निर्देश पर दो दर्जन से अधिक जरूरत मंदों के गाँव के सचिवालय में कम्बलों का वितरण किया| भाजपा नेता शिवम दुबे व प्रधान पति भोला यादव नें कहा कि ठंड से बचने के लिए जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद के लिए कंबल वितरण किए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में काफी बदलाव आया है, रात में कड़ाके की ठंड पड़ती है। ऐसे में कस्बा में ऐसे भी जरूरतमंद लोग हैं जिनके पास ठंड से बचने के लिए साधन नहीं है। जरूरतमंदों की मदद करना पुण्य का काम है। समाज के संपन्न लोगों को जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। ठंड के मौसम में कंबल पाकर जरूरतमंदों के भी चेहरे खुशी से खिल उठे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]