50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्य की समीक्षा

0
122

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें सीएनडीएस और पुलिस आवास निगम संस्था को निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं परियोजनाओं के निर्माण में विलम्ब होने कारण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में कार्यदायी संस्थाओ को सभी निर्माण कार्यों को गति के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। I बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी  अवनींद्र कुमार आदि अधिकारी रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]