ससुर ने महीनों तक किया बहू का बलात्‍कार

0
103

repलखनऊ : उप्र के मुज्जफरनगर में लगभग नौ वर्ष बाद एक बार फिर इमराना कांड की यादें ताजा हो गईं। इमराना कांड की तरह ही शहर की एक बस्ती में एक ससुर ने अपनी बहू के साथ कई महीने तक शारीरिक संबंध बनाए। उसका पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। पीड़िता गुरुवार को जिला कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंची और गर्भपात की अनुमति मांगते हुए आरोपी ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कलेक्टर कार्यालय में मीडिया से चर्चा में पीड़िता ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। मामले का खुलासा होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया। महिला ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के बाद ही उसका पति रोजगार के लिए सऊदी अरब चला गया।
अश्लील वीडियो बनाया
पीड़िता ने बताया कि उसके ससुर ने तमंचे के बल पर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। विरोध के बावजूद यह सिलसिला चलता रहा। ससुर ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब भी वह इस बात का विरोध करती, वह वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उसका मुंह बंद कर दिया करता था।

[adrotate banner="3"]

गर्भवती हुई तो पता चला
महिला ने बताया कि पिछले दिनों जब परिजन ने उसके गर्भवती होने का राज जानने की कोशिश की तो उसने सारा वाकया बता दिया। इस बीच एक बार उसका पति यहां आया तो उसने उसे भी पूरी कहानी बताई। आरोप है कि पति ने उल्टे उसे ही धमकाकर चुप करा दिया। पुलिस उसकी शिकायत पर कार्रवाई कर रही है।

2005 में हुआ था इमराना कांड
इसके पूर्व 8 जून 2005 को मुजफ्फरनगर के ही चरथावल में इमराना कांड हुआ था। इमराना से उसके ससुर अली मोहम्मद ने दुष्कर्म किया था। मामले का खुलासा होने के बाद मुस्लिम पंचायतों का दौर शुरू हो गया था। दारुल उलूम देवबंद ने शरियत का हवाला देते हुए फतवा जारी किया था। फतवे में कहा गया था कि अब इमराना अपने पति के साथ नहीं रह सकती, क्योंकि उसके साथ ससुर ने संबंध बनाए हैं और उसका पति अब बेटे की तरह है। हालांकि इमराना ने हार नहीं मानी थी और कानूनी लड़ाई लड़ी। घटना के करीब सोलह माह बाद आरोपी ससुर को अदालत ने 10 साल की कैद की सजा सुनाई थी।

[adrotate banner="2"]