साली की मोहब्बत में दिल टूटा तो गंगा में लगा दी छलांग

0
107

FARRUKHABAD : पड़ोसी जनपद मैनपुरी के थाना बेबर महाजल निवासी एक युवक अपनी ससुराल में साली से विवाद हो जाने पर गंगा में कूद गया। भारी vijayमसक्कत के बाद उसे गंगा से बाहर निकाल लिया गया।

[adrotate banner="3"]

युवक विजय पुत्र धनीराम रविवार प्रातः शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सलावत खां अपनी ससुराल साली से मिलने आया था। जहां उसका साली से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि विजय ने दारू के नशे में घटियाघाट पुल से छलांग लगा दी। गंगा में युवक के कूदने की जानकारी मिलने पर पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंच गये। काफी समय मसक्कत के बाद विजय को बाहर निकाला। पुलिस ने युवक को घटियाघाट चौकी में बैठा लिया।

[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”8″]

 

studentपरीक्षा देकर लौट रहे बीए के छात्र को ट्रक ने ठोका
फर्रुखाबाद: मेजर एसडी सिंह कालेज मोहम्मदाबाद से बीए की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र लालबाबू पुत्र गोपाली जाटव को घटियाघाट पुल के निकट शाहजहांपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे छात्र लालबाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="2"]