एचटी लाइन की चिंगारी से पांच घरों की गृहस्थी जलकर राख

0
94

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम ऊघरपुर में निकली एच टी विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से लगी आग में पांच ग्रामीणों के घरों में रखी गृहस्थी aagजलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग जब तक बुझाई तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था।

[adrotate banner="3"]

आग में रामेश्वर पुत्र रामभरोसे व चन्द्रपाल पुत्र रामेश्वर के घरों में रखी लगभग 80 हजार की नगदी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं जगदीश पुत्र रामभरोसे, रामरतन पुत्र पप्पूलाल, भारत पुत्र गंगाराम के घरों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पांचों घरों में खाने तक को कुछ भी न बचने से ग्रामीण बेहद परेशान हो गये। ग्रामीणों ने काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]