सलमान के चुनाव प्रचार से युवा कांग्रेस गायब!

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. लोकसभा चुनाव 2019 सामाजिक

फर्रुखाबाद:लोकसभा चुनाव में इन दिनों सियासी भूचाल है| सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपना-अपना प्रचार कर रहे है| लेकिन कांग्रेस में अपने ही संगठन में रायता फ़ैल रहा है| जिसके चलते युवा कांग्रेस ने चुनाव प्रचार से अपने को अलग कर लिया है|
कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद अपनी पत्नी व चुनाव प्रभारी लुईस खुर्शीद के साथ क्षेत्र में चुनाव प्रचार में व्यस्त है| उसके साथ उनके संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी लगे है| लेकिन सलमान के चुनाव प्रचार में युवा कांग्रेस का  नजर ना आना सियासी गलियों में चर्चा बटोर रही है| बताया जा रहा है की युवा कांग्रेस अनदेखी के चलते चुनाव मैदान में अपनी ताकत नही दिखा रही है|
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी ने जेएनआई को बताया कि बीते कुछ दिनों से वह स्वास्थ्य ठीक ना होने के चलते नजर नही आये है| स्वास्थ्य ठीक होने पर मैदान में उतरेंगे| अनदेखी नही हो रही है|