सर्वोदय मंडल ने की सलमान को शहर में न घुसने देने की घोषणा

0
89

फर्रुखाबाद: केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद आज शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचेगे। इसी के चलते सर्वोदय मंडल के पदाधिकारियों ने शहर में सलमान को न घुसने देने की भी घोषणा कर दी|

[adrotate banner="3"]

श्री खुर्शीद आज शनिवार सायंकाल नवभारत सभा भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन की ओर से आयोजित रोजा अफ्तार कार्यक्रम में भाग लेंगे। जनलोकपाल बिल के लिये न्ना हजारे के आंदोलन के समर्थन में किये जा रहे अनशन के आज पांचवे दिन सर्वोदय मंडल के पदाधिकारी एडवोकेट लक्ष्मण सिंह ने इस आशय की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि वह व विनोद मिश्रा का रक्त चाप भी कम हो गया है| विनोद मिश्रा, वीरेंद्र कुमार चन्दन मिश्रा को अनशन करते तीन दिन हो चुके हैं|

लक्ष्मण सिंह एडवोकेट ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए प्रभावी लोकपाल लाना आवश्यक है| सरकारी लोकपाल स्वयं में संसद और संविधान का खुला मजाक है| इस दौरान काशीनाथ राजपूत, विनोद कुमार मिश्रा, दीपक कुमार मिश्रा, रतन गुप्ता, ओम प्रकाश भदौरिया, चंद्रपाल वर्मा आदि लोग क्रमिक अनशन पर रहे|

करीब ४ बजे सीओ सिटी ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अनशन पर बैठे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया|

वहीं जिला वार एसोसिएशन के वकीलों का कार्य बहिष्कार आज पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार से बार एसोसियेशन के बाहर अनशन आज भी जारी रहा। अनशन में बार एसोसियेशन के पदाधिकारियों के अतिरकित अनेक अधिवक्ताओं व सामान्य नागरिकों ने भी भाग निया|

[adrotate banner="2"]