सर्राफा व्यापारियों ने बाइक जुलूस निकाल जताया विरोध

0
88

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद): केन्द्र सरकार के वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी द्वारा पेश किये गये बजट में सर्राफा व्यापारियों पर लगाये गये 1 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आज नगर के सर्राफा व्यापारियों ने बाइक जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन किया।

[adrotate banner="3"]

सर्राफा व्यापारियों ने वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी व केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों से होता हुआ मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। उन्होंने मांग की कि नान ब्रांडेड ज्वैलरी पर लगाये गये टैक्स को तत्काल वापस लिया जाये।
बाइक जुलूस में व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, विजय वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, राजेश वर्मा, अंशू गुप्ता, जगदीश वर्मा, परमानंद वर्मा, दीपक गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]