अखिलेश राज: बनिया पिटा भी, चालान भी हुआ और पैसे भी देने पड़ेंगे!

0
170

फर्रुखाबाद: शमसाबाद थाने में रस्तोगी साहब सपा समर्थको के हाथो पुलिस की मौजूदगी में पिटे भी, चालान भी उनका हुआ और अब सपा नेता पंचायत कर लाला से पैसा दिलाकर इन्साफ दिलाने की तैयारी में जुट गए है| इस काम के लिए सपा के कायमगंज के बड़े नेता को लगाया गया है| बात आगे न बढ़े और तत्काल निपट जाए इस बात की ताकीत जिले कद्दावर सपा नेता ने कर दी है| खबर लिखे जाने तक पंचायत चल रही है| अपुष्ट सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार लाला पर दूकान छोड़ने के बदले ढाई लाख रुपये देने का दबाब बनाया जा रहा है|

[adrotate banner="3"]

आज सुबह सुबह शमसाबाद थाने में जो कुछ हुआ उसे आप पहले ही पढ़ चुके है| मोहन रस्तोगी और उनके परिवार के लोगो को डॉ उदयवीर यादव के परिवार के लोगो ने थाने में ही जमकर पीट दिया| मामला एक दुकान को लेकर है| नीबलपुर के डॉ उदयवीर यादव रस्तोगी की दुकानों में किरायेदार हैं| डॉ यादव गाँव में अब एक फार्मेसी भी चलाते है| जानकारों ने बताया कि डॉ यादव अब दुकान पर प्रक्टिस नहीं करते है वे दूकान बंद रखते है| इस कारण रस्तोगी ने दूकान खाली करने को कहा| जानकारों के अनुसार डॉ यादव ने दूकान खाली करने से मना कर दिया| उनकी नीयत दूकान पर कब्ज़ा करने या फिर दूकान खाली करने के एवज में भारी भरकम रकम वसूलने की है| हालाँकि डॉ उदयवीर के वकील पुत्र जीतेन्द्र यादव इन सब आरोपों से इंकार करते है| दोनों के बीच का यह मामला अदालत में चल रहा है| अदालत में दोनों पक्षों की गवाही हो चुकी है और मामला फैसले पर आ चुका है| अंदेशे के अनुसार दूकान डॉ उदयवीर को खाली करनी पड़ सकती है इसलिए उन्होंने लाला पर दबाब बनाने के लिए दबंगई शुरू कर दी| इसी बीच सपा की सरकार आ गयी| सरकार के विधायको और मंत्रियो से सीधे सम्बन्ध के कारण उनके बेटे जितेन्द्र यादव के साथी ने थाने में ही लाला पर हाथ चला दिया| चंद टुकडो पर बिक चुकी पुलिस सब तमाशा बेशर्म आँखों से देखती रही| इतना ही नहीं दरोगा अपर पुलिस अधीक्षक को फोन पर गुमराह भरी सूचना देता रहा| पुलिस के किसी बड़े अफसर ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण करने की जहमत नहीं उठाई| नयी नयी सरकार बनी है कौन किसका समर्थक है इसे पहचाने बिना बड़े अफसर भी छाज फूक फूक कर पी रहे है| मर रहा है तो बस आम आदमी| न लाला विरोध कर पायेगा और न उसे इन्साफ मिल पायेगा| अखिलेश राज जीत जायेगा|

इन्तजार करिए पंचायत की अपडेट के लिए…..

[adrotate banner="2"]