सर्राफा व्यापारियों ने दी बाजार बंद करने की चेतावनी

0
114

LUUT 5फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते दिन जरारी मार्ग पर बाईक सबार बदमाशो ने सर्राफा व्यापारी को लूट लिया था| पुलिस ने घटना को चौबीस घंटे में खोलने की बात कही थी| लेकिन 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस बदमाशो के करीब तक नही पंहुच सकी है| जिस परव्यापारियों ने बाजार बद करने की चेतावनी दी है|
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम रजीपुर ज्र्रारी मार्ग पर सर्राफा व्यापारी धर्मेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी नितगंजा दक्षिण इंडिगो कार से दुकान जा रहे थे| कार उनका चालक बाबू खान निवासी तिकोना चौकी चला रहा था| वह अपनी कार से जैसे ही रजीपुर स्थित दुकान के पास उतरे और झोला जमीन पर रखने के बाद दुकान का ताला खोलने लगे| तभी काले रंग की पैशन प्रो बाइक से तीन बदमाशो ने अचानक झोला अपने कब्जे में ले लिया और फरार हो गये थे| इसी दौरान बदमाशो को भागते देख रजीपुर में एक साईकिल मिस्त्री ने बदमाशो पर साईकिल रिम चला दिया था जिस पर बदमाशो ने उस पर गोली चला दी वह बाल बाल बच गया| बदमाशो की गाड़ी पर पुलिस लिखा था| उन्होंने कुछ दुरी पर जा कर अपनी मोटरसाईकिल की नंबर प्लेट फेक दी जिस पर यूपी 75 के 7371 लिखा था| रजीपुर से कुछ दुरी पर सदरियापुर के निकट एक सफेद रंग की इंडिका कार खड़ी थी जंहा पंहुच कर बदमाशो ने अपनी मोटरसाईकिल छोड़ दी और कार पर सबार होकर भाग गये|
घटना को लेकर व्यापारियों में रोष है उन्होंने कहा है की पुलिस खुलासा नही करती है तो व्यापारी दुकाने बंद कर देगे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]