सर्द हवाओं ने बढ़ा दी गलन,धूप बेअसर

0
164

लखनऊ: प्रदेश में बारिश के दौर के बाद अब ठंडी हवाओं का दौर जारी है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को मौसम पूरी तरह साफ हो सकता है।कई दिनों के बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की, हालांकि दोपहर तक हल्की बदली हो गई। दिन में तेज हवाओं के चलते पतझड़ शुरू हो गया। दिन में चली तेज हवाओं ने शाम को गलन बढ़ा दी।

[adrotate banner="3"]

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान तो साफ रहेगा, लेकिन तेज पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे रात में तापमान में गिरावट आएगी। सुबह और शाम को गलन रहेगी। अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वर्षा होने की संभावना नहीं है। हवा सामान्य व सामान्य से तेज गति से पश्चिमी चलने एवं औसत तापमान सामान्य के आस-पास रहने की संभावना है।

[adrotate banner="2"]