सम्मान समारोह से सांसद-विधायको का किनारा

0
101

फर्रुखाबाद: प्रदेश सरकार कि आबकारी, खनन मंत्री अर्चना पाण्डेय के सम्मान समारोह से विधायकों व सांसद ने किनारा कर लिया| जो चर्चा का विषय बना हुआ है| ब्राह्मण युवजन सभा के कार्यकर्ताओ ने मंत्री और अपने संगठन के नेताओ का ही स्वागत कर इतिश्री कर ली|
आवास विकास स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित ब्राह्मण युवजन सभा के सम्मान समारोह में पंहुची कैबिनेट मंत्री अर्चना पाण्डेय ने को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पाण्डेय के साथ स्वागत किया गया| मंत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से ही पद,पथ प्रदर्शक रहा है| हमेशा सभी को लेकर आगे बढ़ा है| उन्होंने ने कहा कि उनके पिता ने भी अपने क्षेत्र में बीजेपी के लिये खून-पसीना एक किया| जिसके आशीर्बाद से हम आज कैबिनेट में मंत्री है|

[adrotate banner="3"]

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि बीजेपी कि सरकार बनने से महिला अपने को सुरक्षित मान रही है| वही पीएम मोदी ने परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने कि मांग की| संगठन के प्रदेश प्रवक्ता आदर्श दीपक मिश्रा ने 28 अप्रैल को लखनऊ में परशुराम जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से मनाये जाने की बात कही| कुल मिलाकर जिले के विधायको और सांसद ने कार्यक्रम से किनारा कर लिया|

बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह , मिथिलेश अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किये| अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, भूदेव सिंह राजपूत, शैलेन्द्र सिंह राठौर, अनुराग दुबे, ब्राह्मण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष दुबे, रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]