टैम्पो पलटने से एक की मौत एक दर्जन गम्भीर

0
107

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के तहसील रोड वन के रामपुर के निकट टैम्पो और मैजिक की आमने सामने की टक्कर से एक की मौत और एक दर्जन गम्भीर रूप से जख्मी हो गये|

[adrotate banner="3"]

टैम्पो फर्रुखाबाद से तहसील होता हुआ जा रहा था| जब वह वन के रामपुर के निकट पंहुचा तभी सामने से आ रही मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे टैम्पो पलट कर खड्ड में गिर गया| जिससे एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी| मृतक की अभी शिनाख्त नही हुई है| वही 28 वर्षीय सर्वेश पुत्र बाबूराम निवासी ढूइया, भाग्यश्री पत्नी अवधेश निवासी ख्वाजा अहमदपुर, स्वदेश पुत्र हरीशंकर निवास्सी ख्वाजा अहमदपुर सहित एक दर्जन सबारी जख्मी हो गयी|

सर्वेश, भाग्य श्री को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जबकि अन्य को निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया|

[adrotate banner="2"]