फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बस जल्दी ले चलने की मांग कर रहे हैं यात्री ने रोडवेज बस चालक की पिटाई कर दीl बीच बचाव करने आए उसके साथी के साथ भी हाथापाई की गईl मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी l थाना अमृतपुर के ग्राम बालीपट्टी निवासी दीपक अग्निहोत्री फर्रुखाबाद डिपो की बस में चालक पद पर तैनात है दीपक ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति बस जल्दी ले जाने के लिए दबाव बन रहा था जल्दी ना चलने पर उसने दीपक के साथ मारपीट कर दी मारपीट होता देख उनके साथी श्री कृष्णा शुक्ला भी मौका पर आए तो युवक ने उनके साथ भी मारपीट कर दी l कादरी गेट चौकी प्रभारी ने बताया की दोनों पक्षो में सुलह हो गयी l
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


