झमाझम बारिश से पानी-पानी हुआ शहर, गर्मी से मिली राहत

0
222

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)बीते कई दिनों से भीषण गर्मी और तेज धूप ने जीना मुहाल कर दिया था l लेकिन बीती रात मौसम ने फिर करवट ली। अचानक आसमान में कारे-कजरारे बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। सुबह मौसम सुहाना हुआ l वहीं बरसात से शहर में जलभराव की समस्या रही l बारिश से शहर के मदारबाड़ी, गंगा नगर, तलैया मोहल्ला, बाग कुंचा आदि मोहल्लों में जलभराव नजर आयाl सुबह विद्यालय जा रहे बच्चे भी बरसात में भीगते नजर आये l भीषण गर्मी के बाद रात को आसमान में काली घटा के साथ तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। आसमान में छाई काली घटा को हवा का साथ मिला और बारिश होने लगी। मौसम के बदलाव से लोगों को उमस से निजात मिल गई।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]