सपा सरकार के ताऊ है आजम: आशुतोष राय

0
207

bjp-ashutosh-rayफर्रुखाबाद: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने सपा सरकार पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया| उन्होंने सपा को आजम के इशारे पर नाचने और उन्हें सरकार का ताऊ तक बता दिया|

[adrotate banner="3"]

तिकोना स्थित हिजाम जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के आवास पर पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अबकी बार बीजेपी सरकार| साथ ही साथ सपा को आड़े हाथो लिया| सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुये उन्होंने कहा की जिस तरह 2014 के चुनाव के बाद पप्पू ईटली चला गया था ठीक उसी तरह आने वाले 2017 के चुनाव में टीपू (सीएम अखिलेश) इटावा लायन सफारी चले जायेगे| सपा में आपसी खीचतान और परिवार वाद के चक्कर में प्रदेश में उसका ग्राप गिरा है| सपा इसके चलते गुंडाराज को बढ़ावा दे रही है|

उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी के विषय मे कहा की वह बीजेपी के जेम्स वॉन्ड बताया| उन्होंने कहा प्रदेश के कई नेता उनके सानिध्य में बीजेपी की बड़ी राजनीति कर रहे है| इस दौरान अजीत महाजन, गुंजन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]