फर्रुखाबाद:(कायमगंज) बीती रात पुलिस ने छापा मारकर एक सपा नेता की गोदाम में चार बड़े वाहन बरामद किये है| चोरी के वाहन के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूंछताछ की जा रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटरा रहमत खां में सपा समर्थक रहमत खां की गोदाम में छापा मारा छापे के समय लगभग रात के तीन बज रहे थे| पुलिस ने गोदाम से सूमो नम्बर एचआर 26 एल /0820, जीजे 9 एम/5565, एचआर 55 डी/3430, डीसीएम नम्बर यूपी 80 /2217 सहित पांच वाहन बरामद किए। पुलिस ने जमील खाॅ के पुत्र निहाल खाॅ, जमाल खाॅ तथा गफूर के पुत्र राजू को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन एक शातिर चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया| कई सपा नेताओ ने पकड़े गये वाहन छोड़ने केव लिए पुलिस पर दबाब बनाया| लेकिन पुलिस आरोपियों को नही छोड़ा| पकड़े गये तीनो आरोपी कायमगंज के एक चर्चित सपा नेता के गुर्गे बताये गये है|
इंस्पेक्टर आर एन सिंह ने बताया कि 5 वाहनों मे 3 सूमो डीसीएम व स्कार्पिओ है। जिनमें 3 वाहन हरियाणा, गुजरात व उत्तर प्रदेश के है। इस बात की जाॅच की जा रही है|
सपा समर्थक की गोदाम में चोरी के चार बड़े वाहन सहित तीन आरोपी पकड़े
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


