सपा नेता ने युवक को गोली मार मौत के घाट उतारा, दो जख्मी

0
108

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम गढिया बबुरारा निवासी 19 वर्षीय पुष्पेन्द्र सिंह यादव पुत्र नन्हे यादव को भूमि विवाद की खुन्नस में सपा नेता ने गोली मार मौत के घाट उतारा दिया| फायरिंग में मृतक के दो चाचा भी जख्मी हुये है| जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया |

[adrotate banner="3"]

पुष्पेन्द्र के परिवार का गाँव के ही यादव महासभा के जिलाध्यक्ष व सपा के पूर्व जिला सचिव हरीनंदन सिंह के साथ मेंड काटने को लेकर विवाद चल रहा था| सुबह लगभग 8 :30 बजे पुष्पेंद्र अपने खेतो की तरफ गया था| तभी उसका हरीनन्दन यादव के साथ विवाद हो गया| जंहा हुई फायरिंग में गोली लगने से पुष्पेन्द्र की मौत हो गयी| जबकि मौके पर मौजूद उसके चाचा अजब सिंह व राजीव सिंह जख्मी हो गये| उन्हें उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में 108 एम्बुलेस के ईएमटी में भर्ती कराया| परिजनों ने हरीनन्दन के साथ ही साथ उसके भाईयों पर भी आरोपी लगाया है|

घटना की सूचना मिलने एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ व प्रभारी निरीक्षक रजनेश चौहान मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| प्रभारी निरीक्षक ने बताया की सभी आरोपी फरार है| उनकी तलाश की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा |

[adrotate banner="2"]