कम्प्यूटर सेंटर में लगी आग लाखो का माल जला

0
102

फर्रुखाबाद: कोतवाली फ़तेहगढ़ के रखा रोड स्थित सपा नेता बॉबी यादव के मार्केट में खुली कम्प्यूटर सेंटर की दुकान में बीती रात आग लगने से लाखो का सामान जलकर राख हो गया|

[adrotate banner="3"]

भोलेपुर के इंद्रानगर निवासी आकाश दीक्षित की बॉबी यादव के डीएसएमडी मार्केट में कम्प्यूटर सेंटर की दुकान है| वह शाम को दुकान बंद करके घर चले गये | सुबह रम्पुरा के एक युवक ने फोन पर सुबह 5:30 बजे सूचना दी कि दुकान में आग लग गयी| जिसके बाद वह मौके पर पंहुचे| आकाश ने बताया कि कई बार दमकल को फोन किया| लेकिन फोन नही लगा| जिसके बाद खुद ही ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया|

आकाश ने बताया कि उनके सात कम्प्यूटर, एक प्रिंटर, इंवर्टर, फर्नीचर आदि लगभग तीन लाख का सामान जल गया|

[adrotate banner="2"]