सपा नगर अध्यक्ष ने सलमा का प्रस्तावक बन लगायी पार्टी समर्थन की मोहर

0
120

फर्रुखाबाद: शनिवार को सपा नगर अध्यक्ष महताब खां ने सलमा बेगम के नामांकन में स्वयं प्रस्तावक बन पार्टी सर्थन की मोहर लगा दी। सलमा ने शनिवार को नामांकन का एक और सेट दाखिल किया।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये अहमद अंसारी की पत्नी सलमा बेगम को समाजवादी पार्टी के समर्थन को लेकर अटकलें उस समय बंद हो गयीं जब स्वयं पार्टी के महानगर अध्यक्ष महताब खां ने शनिवार को उनके द्वारा दाखिल नामांकन के अतिरक्त सेट पर बतौर प्रस्तावक हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर सपा नेता मुख्तार अहमद टेनी, अनिल श्रीवास्तव, रविशरण यादव आदि भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश स्तर पर नगर पालिका व नगर पंचायातों में प्रत्याशियों को पार्टी चुनाव चिन्ह आबंटित करने से इनकार कर दिया था। पार्टी पदाधिकारियों को स्वयं चुनाव लड़ने या समर्थन की छूट दी गयी थी। बहर हाल सलमा अंसारी को सपा के समर्थन पर लग रहीं अटकलें शिनवार को बंद हो गयीं।

[adrotate banner="2"]