गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुहाल

0
101

फर्रुखाबाद: तेज धुप लू के थपेड़े और उसपर ये ऊमस अब बर्दाश से बाहर है| तापमान ४० के पार पहुँच चूका है| भीषण गर्मी के चलते लोग व्याकुल है| और उसपर बिजली भी अपना रूप दिखा रही है| पानी की कमी के कहने ही क्या है| गर्मी से इंसान क्या जानवर पंछी भी पन्हा मान रहे है| नल की टोटियाँ सूखी है| शासन द्वारा बनवाए गए तालाब खुद ही पानी के बिना प्यासे है|

[adrotate banner="3"]

देखा गया है कि गर्मी से जन जीवन पूरी तरीके से प्रभावित है परा चड़ते ही लोग घरों में दोबकने का प्रयास करते है दोपहर को सड़के सूनी हो जाती है| लेकिन हाय गर्मी से घरों में भी निजात मिलती नही दिखाई देती है| बिजली के लोकल फाल्ट ने लोगों की हालत और पतली कर दी है| वही देखा गया है कि अधिकतर हैण्डपम्प खराब पड़े है| शासन द्वारा बनवाए गए तालाबों में भी पानी नही है| जिसके कारण किसानों को दिक्कत हो रही है| चिल-चिलाती धुप से इंसान ही क्या जानवर पंछी भी पन्हा मांग रहे है| देखने में आया है कि गर्मी और पंछी दम तोड़ रहे है| हालाकि अभी तक गर्मी से किसी प्रकार की शासन प्रशासन की ओर से इस ओर कोई कदम नही उठाया गया है|

[adrotate banner="2"]