सपा दरबार में मिला एक दर्जन पीड़ितों को न्याय

0
103

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की तरफ से जनपद मुख्यालय पर लगाये जा रहे जनता दरबार में प्रति दिन पीड़ितों की भीड़ जुट रही है। सोमवार को हुए सपा कार्यालय में जनता दरबार में लगभग एक दर्जन पीड़ितों को न्याय दिलवाया गया।

[adrotate banner="3"]

समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मंदीप कुमार यादव ने सोमवार को दूर दराज से आये पीड़ितों की समस्यायें सुनीं। जन समस्या निस्तारण दिवस में अवैध कब्जा, इन्द्रा आवास, विधवा पेंशन, हैन्डपम्प से सम्बंधित लगभग एक दर्जन प्रार्थनापत्र आये। दिवस प्रभारी मंदीप कुमार यादव ने बताया कि सभी आवेदनों को  निस्तारित करने के लिए सम्बंधित विभागों को भेजा जायेगा। जिससे उन्हें न्याय मिल सके।

इस दौरान साबिर अली भूपेन्द्र सिंह, राजहंस वर्मा, रमेश चन्द्र यादव, संजेश कुमार, अवनीश दीक्षित, राजीव सिंह गंगोली, सोमनाथ सिंह, राम जी वाजपेयी एडवोकेट, रोहित कश्यप, गुरुदीप कुमार, शिवशंकर शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]